....

तीज मिलन उत्सव में दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, CM साय होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाले तीज पर्व के अवसर पर नवा रायपुर में आज भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी पत्नी कौशल्या देवी साय के साथ शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी अपनी पत्नी के साथ इस उत्सव में भाग लेंगे।




नवा रायपुर के सेक्टर-24 स्थित आयोजन स्थल पर तीजा पर्व की पारंपरिक झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोकगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक नृत्य और स्थानीय व्यंजनों का आयोजन किया जाएगा। बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी की संभावना है।

तीज मिलन उत्सव को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री साय का इस आयोजन में शामिल होना राज्य की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उत्सव के दौरान प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की जाएगी।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment