....

स्थापना दिवस पर किसानों को मिलेगी प्राथमिकता, CM यादव ने दी ‘समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश’ की थीम

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस इस वर्ष “समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” की थीम पर मनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है और स्थापना दिवस के आयोजनों में कृषि, किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास को प्रमुखता दी जानी चाहिए।




मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में होने वाले कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, कृषि शक्ति और विकास की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने आयोजन को जनभागीदारी से जोड़ने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, नवाचार और बेहतर बाजार व्यवस्था से जोड़ने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर प्रदेश की कृषि क्षमता को सामने लाया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि स्थापना दिवस के कार्यक्रम गरिमापूर्ण और आकर्षक होने के साथ-साथ प्रदेश के विकास की दिशा और भविष्य की संभावनाओं को भी प्रदर्शित करें। विभिन्न जिलों में स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि प्रदेश की विविधता और विरासत की झलक भी देखने को मिले।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment