....

ओडिशा प्रवास पर CM साय, राज्यपाल से हुई अहम मुलाकात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर स्थित लोक भवन में राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के साझा सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंधों के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।




मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में विकास और आपसी सहयोग को और मजबूत करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। राज्यपाल डॉ. कंभमपति ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से मजबूत सांस्कृतिक संबंध रहे हैं और इन्हें आगे और प्रगाढ़ बनाने की व्यापक संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री साय का यह ओडिशा दौरा दो दिवसीय है। प्रवास के दौरान उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से भी मुलाकात की। साथ ही मुख्यमंत्री साय ने भुवनेश्वर में भगवान लिंगराज मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment