....

14 सितंबर को हिंदी दिवस, भाषा की समृद्ध विरासत और महत्व पर होंगे विशेष आयोजन

आज 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों और विभिन्न सामाजिक एवं साहित्यिक संगठनों की ओर से हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और भारतीय भाषाओं के संरक्षण-संवर्धन को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।




हिंदी दिवस के मौके पर निबंध लेखन, कविता पाठ, भाषण, वाद-विवाद, संगोष्ठी और साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदी के महत्व, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा और दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

हिंदी दिवस केवल हिंदी भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह भारत की भाषाई विविधता और मातृभाषाओं के संरक्षण का संदेश भी देता है। विभिन्न मंचों से भारतीय भाषाओं के बीच समन्वय और स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसी ऐतिहासिक निर्णय की स्मृति में हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment