मध्य प्रदेश में आस्था और उल्लास से भरे गणेश चतुर्थी एवं तीज पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दोनों पर्वों की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्री गणेश से प्रदेश के हर परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की तथा तीज पर्व को नारी शक्ति, श्रद्धा और पारिवारिक प्रेम का प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के साथ नई ऊर्जा, सकारात्मकता और मंगल भाव का संदेश देता है। वहीं, तीज पर्व महिलाओं की आस्था, समर्पण और परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है।
डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से दोनों पर्वों को उत्साह, श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कामना की कि इन पावन पर्वों से मध्य प्रदेश के प्रत्येक घर में खुशियां आएं और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

0 comments:
Post a Comment