....

प्रदेश के विभिन्न जिलों में होगी झमाझम बारिश

 प्रदेश के विभिन्न जिलों में होगी झमाझम बारिश
प्रदेश के विभिन्न जिलों में बुधवार को गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। इस बेमौसम बरसात और धूलभरी आंधी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में धूप-छांव के बाद 11 मील क्षेत्र में शाम साढ़े चार-पांच बजे चने के आकार की चंद मिनट ओलावृष्टि हुई। श्योपुर में दिन का और इंदौर में रात का तापमान सामान्य से काफी कम रहने के कारण मौसम में ठंडक महसूस की गई।




तापमान में भारी गिरावट और प्रमुख शहरों का हाल
श्योपुर में 44 मिलीमीटर जोरदार बारिश हुई, जिससे यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम यानी 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह सतना का तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री कम 35.7 डिग्री और रीवा का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री कम 38.0 डिग्री रहा। इंदौर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री गिरकर 18.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

दूसरी ओर खरगोन में सबसे अधिक 41.8 डिग्री और खंडवा जिले के खंडवा शहर में 40.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दमोह, छतरपुर जिले के खजुराहो व नौगांव, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, उमरिया और बालाघाट जिले के मलाजखंड में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञानी ने बताया कि अगले चार दिनों तक प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार के लिए अलर्ट जारी किया है।

दिनभर चलता रहा आंधी-बारिश का दौर
प्री-मानसून की गतिविधियों के चलते प्रदेश के विभिन्न जिलों में सुबह से लेकर देर रात तक आंधी-तूफान, बारिश हुई। सुबह छतरपुर जिले के खजुराहो, पन्ना, दमोह, सतना, मैहर, रीवा, जबलपुर, ग्वालियर, शहडोल और दतिया सहित कई जिलों में धूलभरी आंधी चली और बिजली चमकी।

दोपहर में अशोकनगर, बैतूल, टीकमगढ़ और सागर में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश हुई। शाम को श्योपुर, सतना, रीवा और विदिशा जिलों में चक्रवाती हवाएं चलीं और मध्यम बारिश हुई। देर रात को इंदौर, छिंदवाड़ा, सिवनी, रायसेन और बालाघाट सहित करीब 25 जिलों में मौसम बदला रहा।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment