....

मध्य प्रदेश को दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी

 मध्य प्रदेश को दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी 
केंद्रीय मंत्रिपरिषद की आर्थिक मामलों की समिति ने मध्य प्रदेश में 4,415 करोड़ रुपये की लागत वाली दो सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे जनजातीय बहुल बैतूल, खंडवा, खरगोन और बड़वानी जिलों के विकास को गति तो मिलेगी ही हजारों स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के प्रति आभार जताया।




टू-लेन सड़क में अपग्रेड करने का निर्णय
बुधवार को नई दिल्ली में हुई केंद्रीय मंत्रिपरिषद की समिति की बैठक में एनएच-347बी के हिवरखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी खंड पर मौजूदा इंटरमीडिएट लेन को पक्के शोल्डर स्टैंडर्ड के साथ टू-लेन की सड़क (125.01 किलोमीटर) में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया।

फोर-लेन सड़क और ग्रीनफील्ड बाईपास को मंजूरी
साथ ही एनएच-347बी के देशगांव-जुलवानिया खंड (108.643 किलोमीटर) को हाइब्रिड एन्युटी मोड में टू-लेन से फोर-लेन सड़क में विस्तारित करने की मंजूरी दी गई। इस परियोजना में खरगोन जिले में 16.20 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड बाईपास भी विकसित किया जाएगा।

डबल इंजन सरकार में विकास की गति भी दोगुनी: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने इस निर्णय पर कहा कि मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, इसलिए यहां विकास की गति भी दोगुनी है। इन परियोजनाओं से जनजातीय बहुल क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment