....

Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बोली-प्रवासी भारतीयों ने देश का नाम रोशन किया

इंदौर : इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन समारोह में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विश‍िष्‍ट हस्तियों को सम्‍मानित किया। सम्‍मान समारोह के बाद उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा कि वे इस समारोह में आकर प्रसन्‍न हैं। उन्‍होंने आयोजन की तारीफ की और गुयाना और सूरीनाम के राष्‍ट्रप‍ति की इस आयोजन में मौजूदगी को लेकर भी खुशी व्‍यक्‍त की। राष्‍ट्रपति ने कहा कि यह आयोजन काफी महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की सराहना की। राष्‍ट्रपत‍ि ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में भारत ने फिर से विश्वगुरु बनने की यात्रा शुरू कर दी है। अगले 25 वर्ष यानी आजादी के शताब्दी वर्ष तक देश यह लक्ष्य हासिल कर लेगा।

राष्ट्रपति ने ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय 17 वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन किया। उन्होंने अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 27 प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान किए। कार्यक्रम में गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और सुरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी विशेष रूप से शामिल हुए। राज्यपाल मंगु भाई पटेल भी उपस्थित थे।राष्‍ट्रप‍त‍ि ने अपने संबोधन में प्रवासी भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीयों ने अपनी कड़ी मेहनत से देश का नाम रोशन किया है। 

उन्‍होंने कहा कि प्रवासी भारतीय एक यूनिक प्लेटफार्म है। आप लोगों से 3 दिन हुई चर्चा हमारे लिए अमूल्य है। यह सम्मेलन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 9 जनवरी 2015 में अफ्रीका से लौटने की गौरवमयी याद में मनाया जाता है।उन्‍होंने कहा कि इस वर्ष भारत को जी-20 की अध्यक्षता करने का गौरव प्राप्त हुआ है। इसकी थीम "एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य" हमारी वैश्विक परिवार की परिकल्पना पर आधारित है। भारत पूरे विश्व में सबके लिए समान विकास के द्वार खोलेगा।

उन्‍होंने कहा कि भारत सरकार प्रवासी भारतीय के कल्याण के लिए हर संभव कार्य कर रही है। उन्हें सहायता और सहयोग देने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया गया है। ऑपरेशन गंगा के माध्यम से यूक्रेन से भारतीय विद्यार्थियों को सम्मान पूर्वक वापस लाया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि प्रवासी भारतीय अलग-अलग देशों में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उनकी सफलता की बदौलत विदेशी धरती पर भारत की पहचान बन रही है। अगले 25 साल में नए सफर पर भारत है। आपको एकजुट होकर इस शक्ति का राष्ट्र निर्माण में योगदान देना होगा।

उन्‍होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो चुके हैं। इसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार ने अगले 25 साल में विकास करने को लेकर रूपरेखा बनाई है, जिसमें भारत को मजबूत किया जाएगा। इसमें प्रवासी भारतीय भी अपना योगदान देकर देश को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। राष्‍ट्रप‍त‍ि ने यह भी कहा कि भारत पूरी दुनिया को पर‍िवार मानकर काम कर रहा है।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment