....

मुंबई में SpiceJet के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खरीबी की 17 दिनों में 7वीं घटना

स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को आज (मंगलवार) अचानक मुंबई में उतारना पड़ा। डीजीसीए के मुताबिक स्पाइसजेट के क्यू-400 एयरक्राफ्ट के विंडशील्ड में दरार आ गई। तब विमान 23 हजार फीट ऊंचाई पर था। इसके बाद तुरंत कांडला-मुंबई फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। घटना पर स्पाइसेट ने बयान जारी किया है।



17 दिनों में 7वीं घटना

बता दें पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खामी की यह सातवीं घटना है। आज ही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में लैंड कराना पड़ा। यह विमान दिल्ली से दुबई जा रहा था। डीजीसीए के अधिकारियों ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पिछली पांच घटनाओं की जांच चल रही है।

फ्लाइट में अचानक आई दिक्कत

मंगलवार को स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में अचानक दिक्कत आई थी। जिसके बाद उसे कराची एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। विमान नंबर SG11 दिल्ली से दुबई जा रही थी। बताया गया कि एयरक्राफ्ट की इंडिकेटर लाइट में कुछ परेशानी थी। यात्रियों को दुबई पहुंचाने के लिए दूसरा प्लेन पहुंच चुका है। इस घटना पर डीजीसीए का बयान आया है। कहा गया कि स्पाइसजेट विमान के क्रू ने देखा कि फ्यूल टैंक का इंडिकेटर फ्यूल की मात्रा को तेजी से घटना दिखा रहा था। इसके बाद चेकिंग में गड़बड़ नहीं मिली। टैंक में लीक नहीं दिखा। फिर भी इंडिकेटर ईंधन कम दिखा रहा था। इसलिए विमान को कराची में लैंड कराना पड़ा।

इससे पहले 2 जुलाई को स्पाइस जेट की फ्लाइट नंबर SG 2962 की दिल्ली से जबलपुर जा रहे विमान की लैंडिंग करानी पड़ी थी। जब प्लेन 5 हजार फीट की ऊंचाई पर था। तब केबिन में धुआं दिखा। फ्लाइट ने दिल्ली हवाई अड्डे से सुबह 6.15 पर उड़ान भरी थी। कुछ देर में ही एयरक्राफ्ट में धुआं भरने लगा था। पिछले महीने 19 जून को भी विमान में खराबी आई थी। यह विमान दिल्ली से जबलपुर जा रहा था। इसके केबिन प्रेशर में दिक्कत आई थी। इसी दिन स्पाइसजेट के एक और विमान में तकनीकी खराबी आई थी। इसके विंग में आग लग गई थी।


Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment