....

जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे- मुख्‍यमंत्री शिवराज

 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को जैसी सफलता मिली है, वैसी इसके पहले कभी नहीं मिली। यह डबल इंजन की केंद्र और राज्य सरकार को जनता का मिला आशीर्वाद है। इस महाविजय को हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं और यह भरोसा दिलाते हैं कि विकास कार्य और जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम आने के बाद शाम को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी कि हार से बौखलाहट में दरवाजे न तोड़ें, अधिकारियों की कालर न पकड़ें। विनम्रता से जनता के बीच जाएं।


उन्होंने कहा कि भाजपा को मिली जीत इतनी जबरदस्त है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पुलिस अधिकारियों की कालर पकड़ रहे हैं। मतदाता स्वतंत्र रूप से वोट करने जा रहे थे तो कांग्रेस के लोग इतने बौखला गए कि उन्हें दरवाजे पर रोकने लगे। लोकतंत्र है, हार गए तो उसे शालीनता के साथ करो। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति, योजनाओं और विकास कार्यों से भाजपा हर गांव-हर घर में पहुंच गई है। 22 हजार 924 ग्राम पंचायतों में से 20 हजार 613 के सरपंच हमारे हैं। 313 जनपद पंचायत में पार्टी 227 जीती। सभी अंचलों में विजय प्राप्त की है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, सांसद, विधायक, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कठोर परिश्रम किया।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment