....

पेरेंट्स बनने वाले हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

 बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस बिपाशा बसु को लेकर खबरें आ रही हैं कि वे और उनके पति करण सिंह ग्रोवर जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। बिपाशा बसु जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी है कि वे इस गुड न्यूज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी करने वाले हैं। हालांकि करण और बिपाशा किसी ने भी अपने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की पुष्टि अभी नहीं की है। बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस काफी खुश हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को छह साल हो चुके हैं।


पिछले काफी दिनों से ये चर्चाएं चल रही थी कि बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं। अब हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार इस बात का खुलासा हो गया है कि बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। कपल के एक करीबी सूत्र ने ये बताया है कि दोनों स्टार्स बहुत जल्द अपने पहले बच्चे की अनाउंसमेंट करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि करण और बिपाशा पेरेंट्स बनने को लेकर काफी खुश और एक्साइटेड हैं। साथ ही बिपाशा कभी भी इस खुशखबरी की अनाउंसमेंट कर सकती हैं। लेकिन अभी तक करण और बिपाशा की ओर से इस बात को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बिपाशा बसु बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2015 में आई हॉरर फिल्म अलोन में एक साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद से ही बिपाशा और करण एक-दूसरे के करीब आए थे। दोनों को एक साथ कई बार स्पाॅट भी किया गया था। दोनों ने एक-दूसरे को एक साल तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया। जिसके बाद बिपाशा और करण साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment