....

दिग्विजय सिंह का धरना समाप्‍त, CM शिवराज सिंह ने 23 को मिलने बुलाया

By सुधांशु सिंह 
 भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को राजनैतिक गरियारो में हमेशा चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूर्व एलान के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने निकले, मुख्यमंत्री द्वारा समय नहीं दिए जाने के बाद भी उनसे मिलने की जिद्द के कारण पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। नाराज दिग्विजय सिंह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। 

दरअसल दिग्विजय सिंह टेम व सुठालिया परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले किसानो की समस्याओ को लेकर शिवराज सिंह चौहान  से मिलना चाहते है। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्टेट हेंगर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात हुई और एकांत में आधे घंटे चर्चा भी हुई। इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। स्टेट हैंगर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात के बाद कमलनाथ दिग्विजय सिंह के धरना स्थल पर पहुंचे। हालांकि बताया  जा रहा है की मुख्यमंत्री ने दिग्विजय सिंह को 23 जनवरी को 11:45सुबह मिलने का समय दिया है।  दिग्विजय सिंह मुलाकात का समय मिलने के बाद धरना ख़त्म कर दिया। 

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment