....

स्व. कैलाश जोशी को मुख्यमंत्री चौहान ने किया नमन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्व. कैलाश जोशी की जयंती पर उन्हें नमन कर स्मरण किया। मुख्यमंत्री  ने निवास पर कैलाश जोशी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को हाटपिपलिया देवास में हुआ था। वे 1977-78 में प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। कैलाश जोशी प्रदेश के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे।



जोशी प्रदेश की राजनीति में संत के नाम से प्रसिद्ध थे। वे आठ बार विधायक, दो बार लोकसभा सदस्य और एक बार राज्यसभा सदस्य रहे। कैलाश जोशी ने भोपाल लोकसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व किया।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment