....

MP में तीन साल में घरेलू नल कनेक्शन से 55 लीटर पानी प्रति व्यक्ति देने का लक्ष्य


 भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक में कहा है कि प्रदेश में एक करोड़ क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन का लक्ष्य तेजी से कार्य कर प्राप्त किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश की आबादी को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से वर्ष 2023 तक 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के मापदंड से गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध मिले।बैठक में बताया गया कि 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत शाला एवं आंगनबाड़ी में नल से जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। 

जनवरी से मार्च 2021 की अवधि में प्रदेश के डेढ़ लाख आंगनवाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में नल कनेक्शन लग जाएंगे। प्रदेश में वर्ष 2020-21 में 26 लाख, 2021-22 में 33 लाख, 2022-23 में 28 लाख और 2023-24 में 14 लाख घरेलू कनेक्शन देने का लक्ष्य है।केंद्र सरकार से प्राप्त राशि और किए गए व्यय के आधार पर मध्य प्रदेश बड़े राज्यों में दूसरे क्रम पर है। यहां 378 करोड़ स्र्पये व्यय किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत 10 योजनाओं से 4347 ग्राम लाभान्वित होंगे। ये योजनाएं गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, आगर, देवास, सागर और धार में क्रियान्वित होंगी।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment