....

कन्‍नड़ एक्‍टर Chiranjeevi Sarja की हार्ट अटैक से मौत


मनोरंजन उद्योग के लिए बुरा समय थमने का नाम नहीं ले रहा है। बॉलीवुड से पिछले दिनों चर्चित कलाकारों के निधन के बाद आज कन्‍नड़ फिल्‍म इंडस्‍ट्री से ऐसी ही बुरी खबर सामने आई है। कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सारजा ने महज 39 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल का दौरा पड़ने की वज़ह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल में ही उन्होंने आखिरी सांस ली।


साल 2020 अभी सिर्फ अपने आधे सफ़र तक पहुंचा है, लेकिन अब तक यह दुःखद ही रहा है। फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए यह बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं हो रहा है। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन की वज़ह सिनेमाघर बंद हैं। इरफ़ान ख़ान और ऋषि कपूर समेत कई बड़े कलाकारों ने दुनिया का साथ छोड़ दिया। इसके बाद अब एक और बुरी ख़बर सामने आई है। इंडस्ट्री ने अपने एक और एक्टर को खो दिया है।
शनिवार को चिरंजीवी को सीन में दर्द महसूस हुआ। इसके अलावा उन्होंने सांस लेने में भी तकलीफ थी। 7 जून यानी रविवार को चिरंजीवी को दिल का दौरा पड़ा। ऐसे में उन्होंने बेंगलुरू के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस हॉस्पिटल में ही एक्टर ने अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद से फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। एक्टर्स सोशल मीडिया के जरिए अपनी श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment