....

Sona Mohapatra ने भी गा दिया Nit Khair Manga


Sona Mohapatra ने वो काम किया है जो आज तक कोई भारतीय महिला कलाकार नहीं कर पाई। पारंपरिक सूफी कव्वाली Nit Khair Manga को यूं तो कई पुरुष संगीत सितारे गा चुके हैं लेकिन भारत में किसी महिला ने इसे नहीं गाया था। अब सोना ने इसे गाया है। इस सूफियाना कलाम को उस्ताद नुसरत फतेह अली खान ने भी गाया था और उनका गाया ज्यादा प्रसिद्ध हुआ।


Sona Mohapatra अब पहली भारतीय महिला गायक बन गई हैं जिन्होंने इस क़व्वाली को एक फंक-फ्यूजन अंदाज में जारी किया है। इस गाने की मेकिंग उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "शट अप सोना" में भी शामिल की गई है। इस डॉक्यूमेंट्री को अमेरिका के टोरंटो में सबसे बड़े वृत्तचित्र हॉट डॉक्स समारोह में दिखाया जा रहा है।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment