....

जारी हुई देश के रेड जोन की लिस्ट


केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन दो हफ्ते और बढ़ाने के साथ ही कोरोना वायरस के रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की ताजा लिस्ट जारी कर दी है। राज्यवार जारी इस लिस्ट में बताया गया है कि किस प्रदेश में कितने Red, Orange, Green Zone हैं।


इस संबंंध में गुरुवार को कैबिनेट सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली थी। लिस्ट के मुताबिक, देश में कुल 130 रेड जोन हैं। रेड जोन यानी वो स्थान जहां कोरोना वायरस का खतरा सबसे ज्यादा है। सबसे ज्यादा रेड जोन उत्तर प्रदेश (19) में हैं। इसके बाद महाराष्ट्र है, जहां 14 रेड जोन तय किए गए हैं। अच्छी बात यह है कि देश में 15 राज्य ऐसे हैं जहां एक भी रेज जोन नहीं है।
देश में Orange Zone की कुल संख्या 284 है। वहीं देशभर में 319 Green Zone चिह्नित किए गए हैं। यह संख्या जिलावार है। शुक्रवार को इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सुदान ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर सूचित कर दिया।
इन राज्यों में एक भी रेड जोन नहीं
अरुणाचल प्रदेश, असम, दादर नगर हवेली, दमन दीव, गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, लक्ष्यदीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा।
इसी आधार पर छूट मिलेगी
लॉकडाउन की अवधि 3 मई को खत्म हो रही थी। सरकार Red, Orange, Green Zone के हिसाब से ही छूट देगी। यानी रेड जोन वाले इलाकों में लोगों को अभी पाबंदियां झेलना होगी। वहीं ऑरेज जोन वाले को कुछ पाबंदियां और कुछ राहत मेें रहना होगा। ग्रीन जोन को पूरी तरह से खोला जा सकता है। हालांकि शर्तें लागू रहेंगी।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment