....

MP : कमलनाथ अकेले लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रिमंडल का गठन बाद में

भोपाल :  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सोमवार को जंबूरी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

 इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के घटक दल के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही देश के तमाम उद्योगपतियों के पहुंचने की उम्मीद है।

 असल में, इस समारोह के जरिए कांग्रेस यूपीए की ताकत दिखाने की कोशिश भी करेगी। कार्यक्रम में प्रदेशभर से एक लाख कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। 

मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोपहर डेढ़ बजे कमलनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। कमलनाथ फिलहाल अकेले ही शपथ ले रहे हैं। कमलनाथ व्यक्ति के रूप में राज्य के 18वें मुख्यमंत्री हैं। वे अपने मंत्रिमंडल का गठन कुछ दिनों बाद करेंगे। 

कमलनाथ समारोह में आने वाले हजारों लोगों को संबोधित भी करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि शपथ ग्रहण करने के साथ ही कमलनाथ किसानों की कर्जमाफी की घोषणा कर सकते हैं। 

जबकि शपथ ग्रहण के बाद कमलनाथ नए सचिवालय एनेक्सी का उद्घाटन भी करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए यहां जंबूरी मैदान पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 प्रशासनिक अमला भव्य मंच और पंडाल आदि तैयार करने के लिए दिन रात काम कर रहा है। समारोह में राज्य के विभिन्न हिस्सों से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे। क्योंकि इस समारोह के लिए कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के लिए बनाए गए 5 हेलीपैड का इस्तेमाल किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, कुमारस्वामी, एचडी देवेगौड़ा ने आने की स्वीकृति दे दी है। सोनिया का आना तय नहीं है। मायावती बीमार है। ममता बनर्जी और अखिलेश यादव ने शनिवार शाम तक स्वीकृति नहीं दी थी।

समारोह में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनकी पुत्री प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग के विभिन्न घटक दलों के प्रमुखों के अलावा अनेक राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियों और अन्य गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। अनेक नेताओं के आने की स्वीकृति भी आ चुकी है। 
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment