....

पुडुचेरी : PM मोदी ने कहा- 48 साल तक राज करने वाले मांग रहे 48 महीने का हिसाब

पीएम मोदी आज रविवार को पहली बार पुडुचेरी दौरे पर हैं। यहां भाजपा की रैली को संबोधित कर करते हुए पीएम कांग्रेस पर जमकर बरसे। 
उन्होंने कहा कि भारत पर 48 साल राज करने वाली कांग्रेस हमसे 48 महीने का हिसाब मांग रही है। हमें विचार करना होगा कि 48 साल के कांग्रेस शासन में देश को क्या मिला?
उन्होंने कहा कि आगामी में हमारी सरकार 4 साल यानी 48 महीने का कार्यकाल पूरा कर लेगी। तुलना करने की जरूरत है कांग्रेस के 48 साल और हमारे 48 महीने में देश के विकास पर क्या असर पड़ा है।
 पीएम ने कहा यहां कांग्रेस शासन में विकास रुका हुआ था। लेकिन, अब विकास का प्रकाश फैलेगा। मैं लंबे समय बाद पुडुचेरी आया हूं। यहां आकर मैं खुद को भाग्यशाली मान रहा हूं।
पीएम मोदी ने कहा, भारत ने हमेशा आपसी सहयोग और सम्मान को बढ़ावा दिया है। अलग अलग धर्मों और संस्कृतियों के मध्य हम सद्भाव का संदेश देते रहे हैं। भारत प्राचीन गुरुकुल परंपरा का गृह रहा है, जहां शिक्षा क्लास रूम में देना जरूरी नहीं थी। हमें ऐसे ही बदलाव की ओर कदम बढ़ाने की जरूरत है।
बता दें कि पीएम सुबह तकरीबन 11 बजे पुडुचेरी पहुंचे थे। यहां एयरपोर्ट पर उप राज्यपाल किरण बेदी और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी सहित अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
इसके बाद पीएम मोदी ने श्री अरबिंदो आश्रम का दौरा किया और इसके संस्थापक अध्यात्मिक गुरु श्री अरबिंदो को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आश्रम द्वारा संचालित इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एजुकेशन के बच्चों से मुलाकात की।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment