....

PAK में गायब हुए दोनों मौलवियों का पता चला, 20 मार्च को लौट आएंगे भारत

नई दिल्ली : पाकिस्तान में लापता हुए दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन औलिया के दोनों मौलवी आसिफ निजमी और नजीम निजमी की जानकारी मिल गई है। 

बताया जा रहा है वे पाकिस्तानी सुरक्षा ऐजेंसी आईएसआई के कब्जे में हैं और कराची पहुंच चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 मार्च को दोंनो भारत लौट आएंगे।

लापता मौलवी आसिफ निजमी के बेटे आमिर निजमी ने बताया, ‘हमारी उनसे बात नहीं हुई है। भारत सरकार का भी फोन आया था। इसके लिए हम शुक्रिया करते हैं। पहले फोन बंद आ रहा था अब घंटी जा रही है। जल्द ही बात हो जाएगी उनसे।

भारत की ओर से इन दोनों मैलवियों के गायब होने का मुद्दा उठाया गया था। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी शुक्रवार को दोनों मौलवियों के अपहरण के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का हाथ होने का संकेत दिया था।

 इसके बाद एक अन्य ट्वीट में लिखा था कि विदेश मंत्रालय ने कराची में इन दोनों भारतीय मौलवियों की मेजबानी करने वाले लोगों से भी संपर्क किया। ऐसा लग रहा था कि उनपर भारतीय उच्चायोग से बात ना करने का दबाव है।

गौरतलब है कि 8 मार्च को दोनों मौलवी पाकिस्तान गए हुए थे। कुछ दिन पहले लाहौर हवाई अड्डे से अचानक दोंनों गायब हो गए थे। इस मामले पर सुषमा स्वराज ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पाकिस्तान के अधिकारियों और पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग से संपर्क किया था।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment