....

विवादित दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना ने शुरू की गश्त, विवाद भड़कने की आशंका

वाशिंगटन : अमेरिकी नौसेना का कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ने विवादित दक्षिण चीन सागर में गश्त शुरू कर दी है। रविवार को शुरू हुई पेट्रोलिंग में नौसेना के कई पोत और लड़ाकू विमान शामिल हैं।
चीन ने अमेरिका से उसकी संप्रभुता को चुनौती नहीं देने को कहा था। चेतावनी के बावजूद अमेरिकी नौसेना के इस कदम से दक्षिण चीन सागर को लेकर चल रहे विवाद के भड़कने की आशंका है।
पेंटागन ने कहा है कि कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी) 1 ने दक्षिण चीन सागर में रुटीन गश्त शुरू की है। 
सीएसजी 1 के कमांडर रीअर एडम जेम्स किल्बी ने कहा, हम अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही इंडो-एशियाई प्रशांत क्षेत्र में अपने सहयोगियों, साझीदारों और दोस्तों के साथ हमारा रिश्ता कायम है।
सीएसजी 1 के मौजूदा स्वरूप का गठन 2009 में हुआ था। इसमें निमित्ज श्रेणी के लड़ाकू विमान वाहक यूएसएस कार्ल विजन, मिसाइल विध्वंसक शामिल हैं।
चीन के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को अमेरिका को चेतावनी दी थी। चीन को दक्षिणी चीन सागर में अमेरिकी नौसेना की ओर से गश्त शुरू करने की योजना का पता चला था।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment