नई दिल्ली : तेल विपणन कंपनियों ने नए साल के पहले पखवाडे के समापन पर रविवार की रात पेट्रोल के दाम 0.42 रूपए व डीजल के दाम 1.03 रूपए प्रति लीटर बढाने का ऎलान किया है। नई दरें रविवार आधी रात से लागू हो जाएंगी।
इससे पहले 1 जनवरी की रात पेट्रोल के दाम 1.29 रूपए व डीजल के दाम 0.97 रूपए प्रति लीटर बढाने का ऎलान किया गया था। बता दें,तेल दाम में बढोतरी क्रूड के दाम बढने के कारण की गई है।
तेल कंपनियों ने 15 दिसंबर को पेट्रोल के दाम 2.21 रूपए व डीजल के दाम 1.79 रूपए प्रति लीटर बढाने का ऎलान किया था।
इससे पहले 30 नवंबर को पेट्रोल13 पैसे महंगा,डीजल 12 पैसे लीटर सस्ता किया गया था जबकि 15 नवंबर को पेट्रोल के दाम 1.46 रूपए व डीजल के दाम 1.53 पैसे प्रति लीटर घटाए थे।
तेल कंपनियों ने दीवाली पर्व गुजरने के बाद पेट्रोल के दाम 89 पैसे व डीजल के दाम 86 पैसे प्रति लीटर बढाए थे जबकि 15 अक्टूबर को पेट्रोल के दाम 1.34 रूपए व डीजल के दाम 2.37 रूपए बढाए थे। तब पेट्रोल के दाम में दो महीने में वह छठी वृद्धि थी।
बता दें,पेट्रोल और डीजल के दाम तय करने की जिम्मेदारी सरकार की नहीं है। ये तेल कंपनियों के जिम्मे है।
सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने 15 व 30 तारीख को पेट्रोल डीजल के दाम में संशोधन करतीं हैं।

0 comments:
Post a Comment