भारतीय मूल की गवर्नर निक्की हेली संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत नियुक्त किया गया है। प्रेसिडेंट इलेक्ट डोनाल्ड ट्रंप में हेली को संयुक्त राष्ट्र में राजदूत बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि हेली बेदह कुशल और व्यवहारिक हैं जो विश्वस्तर पर हमारा प्रतिनिधित्व करने वाली बेहतरीन राजनेता साबित होंगी।
चुनाव के बाद निक्की हेली अमेरिकी प्रशासन ने कैबिनेट स्तर के पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला बन चुकी हैं।
अप्रवासी पंजाबी परिवार में जन्मी निक्की 2011 मे 38 वर्ष की उम्र में साउथ कैरोलिना की गवर्नर चुनी गई थीं।
हेली गवर्नर के रूप में फिलहाल अपना दूसरा कार्यकाल संभाल रहीं हैं और उन्हें विदेश नीति का ज्यादा अनुभव नहीं है।
पिछले सप्ताह हेली को शक्तिशाली रिपब्लिकन गवर्नर्स एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चुना गया था। इससे पहले उनको विदेश मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी।
0 comments:
Post a Comment