....

ब्रिटेन के 57 प्रतिशत लोग बुर्के पर प्रतिबंध के पक्ष में : सर्वेक्षण

लंदन। ब्रिटेन की आधी से ज्यादा आबादी बुर्का पर प्रतिबंध के पक्ष में है। यूगॉव के सर्वेक्षण में 57 फीसद लोगों ने पाबंदी का समर्थन किया।
 25 फीसद लोगों ने इसका विरोध किया। इस्लामिक परिधानों पर यूरोपीय देशों में छिड़ी बहस के बीच यह सर्वे आया है।
हाल ही में फ्रांस के करीब 30 तटीय शहरों ने बुर्किनी पर प्रतिबंध लगा दिया था। शीर्ष अदालत द्वारा प्रतिबंध हटाए जाने के बावजूद कई शहरों के मेयर इसे बरकरार रखने के लिए लड़ रहे हैं।
 बुर्किनी ऐसे स्विमसूट को कहते हैं जिसमें पूरा शरीर ढक जाता है। आमतौर पर मुस्लिम महिलाएं ही इसका इस्तेमाल करती हैं।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment