....

संघ का आगामी चुनाव की तैयारी पर मंथन, धर्मांतरण-लव जेहाद, आरक्षण और वर्ग संघर्ष पर चिंता

भोपाल।  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में आरएसएस की समन्वय बैठक में आरक्षण मुद्दे पर बन रही वर्ग संघर्ष की नौबत पर चिंता व्यक्त की गई।
 साथ ही धर्मांतरण, लव जेहाद एवं आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की रणनीति और तैयारियों पर मंथन किया गया।
मैराथन बैठक में संघ के सर कार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी एवं बाद में सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल ने सत्ता-संगठन से जुड़े कई मुद्दों की समीक्षा की।
 साथ ही पिछले महीने हुई समन्वय बैठक की रिपोर्ट पर चर्चा की। समन्वय बैठक के कई सत्रों में आनुषांगिक संगठनों के कामकाज की समीक्षा चलती रही।
इनमें प्रदेश व केन्द्र से जुड़े गंभीर मुद्दे चर्चा में रहे। बैठक में मप्र के सभी पदाधिकारी एवं छत्तीसगढ़, राजस्थान व गुजरात से सत्ता-संगठन के दो-दो प्रतिनिधि भी बुलाए गए हैं। 
इन चारों राज्यों के गवर्नेंस की समीक्षा की गई। अमित शाह ने भैयाजी जोशी और सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल से एकांत में लंबी चर्चा की। 
भाजपा से जुड़े मसलों पर कृष्णगोपाल ने प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वन-टू-वन चर्चा की।
प्रदेश अध्यक्ष सुबह 8 बजे ही बैठक स्थल शारदा विहार पहुंच गए थे। भैयाजी जोशी ने बैठक की कार्रवाई सुबह 9 बजे प्रारंभ कर दी। मुख्यमंत्री चौहान 10 बजे शारदा विहार पहुंचे। लंच के समय वह सीएम हाउस चले गए, करीब सवा तीन बजे वह बैठक में पुन: आ गए। 
चारों केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत, अनिल माधव दवे, फग्गन सिंह कुलस्ते सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रभात झा बैठक में दिन भर मौजूद रहे।
 दो साल में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में संभागीय संगठन मंत्री एवं प्रदेश पदाधिकारियों सहित कुल 400 से अधिक प्रतिनिधि मौजूद हैं। इनमें संघ के करीब 55 आनुषांगिक संगठनों के प्रदेश एवं प्रांत स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं। 
बैठक में संघ के मालवा, महाकौशल और मध्यभारत के प्रांत प्रचारक पराग अभ्यंकर, श्री रंगराजे एवं अशोक पोरवाल सहित संघ के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
 प्रदेश पदाधिकारियों में विजेश लूनावत, वीडी शर्मा, रामेश्वर शर्मा,रंजना बघेल, अर्चना चिटनीस, विनोद गोटिया, अरविंद भदौरिया, कृष्णा गौर एवं सुदर्शन गुप्ता भी मौजूद थे। 
भाजपा अध्यक्ष शाह दिल्ली से शाम साढ़े छह बजे हवाई अड्डे पहुंचे। मुख्यमंत्री चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार, महापौर आलोक शर्मा, प्रवक्ता राहुल कोठारी एवं मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने उनका स्वागत किया। संघ के सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल भी शाह के साथ ही भोपाल पहुंचे। 
सरकार्यवाह भैयाजी जोशी एवं कृष्णगोपाल 26 अगस्त को प्रदेश के सभी मंत्रियों के साथ बैठकर उनके कामकाज का ब्योरा पूछेंगे।
 शिवराज कैबिनेट के सभी मंत्री अपने विभागों का लेखाजोखा तैयार करने में जुटे हैं। हाल ही के दिनों में क्या उपलब्धियां रहीं और आगे की कार्ययोजना का प्रेजेंटेशन तैयार कराया जा रहा है।
 पदोन्नाति में आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा,मिशन 2018 एवं 2019 की चिंता,केन्द्र सरकार के कामों का निचले स्तर पर प्रचार-प्रसार,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग को भाजपा से जोड़ने की चिंता

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment