....

एक्ट्रेस दिव्यंका अपने पति विवेक के साथ ससुराल चंडीगढ़ पहुंची

चंडीगढ़।    रविवार को एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ ससुराल चंडीगढ़ पहुंची। यहां देर रात उनकी शादी का पहला रिसेप्शन हुआ।

 इस दौरान दिव्यंका मेहरून और गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। विवेक भी डार्क ब्लू कोट में काफी हैंडसम दिख रहे थे।

बताया जा रहा है कि इसके बाद 14 जुलाई को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होगी। इस पार्टी में उनके बॉलीवुड कलीग्स और फ्रेंड्स शामिल होंगे। बता दें कि दोनाें की शादी 8 जुलाई को भोपाल में हुई थी।

 मुंबई के डिजाइनर निलेश उर्फ एनजे ने दिव्यंका के वेडिंग आउटफिट्स तैयार किए। एनजे फैशन इंडस्ट्री से पिछले 10 साल से जुड़े हुए हैं। फिलहाल वो कल्कि जैसे बड़े ब्रांड के लिए काम कर रहे हैं।



चंडीगढ़ में जन्मे विवेक 'ये है आशिकी' और 'एक वीर की अरदास वीरा' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं।वे फिलहाल दिव्यंका के साथ 'ये है मोहब्बतें' शो में एसीपी अभिषेक का रोल प्ले कर रहे हैं। 

 विवेक का बचपन चंडीगढ़ में बीता है। उनके पिता पेशे से लॉयर हैं और मां हाउसवाइफ हैं। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं। विवेक इंग्लैंड की डी मॉन्टफोर्ट यूनिवर्सिटी से एमएससी में ग्रेजुएट किया और चंडीगढ़ आकर मॉडलिंग करने लगे।

 2011 में मिस्टर चंडीगढ़ का टाइटल जीतने के बाद वे मुम्बई चले गए जहां उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment