भोपाल। शहर में मंगलवार रात से ही मौसम मेहरबान है। झमाझम बारिश से बड़े तालाब का लेवल भी बढ़ गया है। शहर में कई जगह 12 पेड़ गिरे।
निचली बस्तियों में पानी भरने की शिकायतें आने लगी हैं। वहीं प्रदेश के कई गांवों से संपर्क टूट गया है। सुरक्षा की दृष्टी से कई गांव खाली कराए गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक प्रदेश में जोरदार बारिश होती रहेगी। उधर, रीवा की पूर्वा फाल बकिया डेम के अचानक फाटक खुलने से पांच युवक पानी के तेज बहाव में फंस गए थे।
इनमें से एक युवक सनी गुप्ता निवासी बम्हनी थाना सेमारिया की मौत हो गई है। सनी का शव पुलिस ने बुधवार देर रात को बरामद कर लिया था। वहीं, अन्य चार युवकों की तलाश के लिए सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मौसम केंद्र ने होशंगाबाद में भारी बारिश की चेतावनी दी है।सीहोर के रेहटी में उफनते नाले में दो लोग बह गए।
विदिशा-बासौदा मार्ग, बासौदा-गुलाबगंज, कुरवाई, रायसेन मार्ग बंद हैं।विदिशा जिले में कई रास्ते बंद हो गए हैं।
विदिशा-अशोकनगर स्टेट हाईवे पर कागपुर पुल के करीब 6 फीट ऊपर पानी बह रहा है।रायसेन में कौड़ी नदी के पुल के पांच फीट ऊपर पानी बह रहा है।
इससे विदिशा, सांची, सलामतपुर सहित दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया।शहर से सटे सीहोर और इछावर इलाके में भी अच्छी बारिश भोपाल के लिए शुभ समाचार लाती है क्योंकि यह तालाब का कैचमेंट एरिया है।
कोलांस नदी में पानी बढ़ने का अर्थ है तालाब को सौगात मिलना। हमेशा की तरह तेज हवा से कई जगह पेड़ गिरे हैं।
0 comments:
Post a Comment