किशोरगंज. बांग्लादेश की राजधानी ढाका से करीब 100 किलोमीटर दूर किशोरगंज में गुरुवार सुबह हुए बम ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हो गई। 7 दिन के भीतर बांग्लादेश में हुए दूसरे आतंकी हमले में 12 लोग घायल हैं।
आतंकियों और सिक्युरिटी फोर्सेस के बीच एनकाउंटर जारी है। ब्लास्ट के वक्त हजारों की तादाद में नमाजी ईद की नमाज के लिए मस्जिद आए थे। मारे गए लोगों में एक पुलिस अफसर भी है।
जिस मस्जिद में गुरुवार सुबह ब्लास्ट हुआ, वो काफी पुरानी है। इसके करीब ही बांग्लादेश का सबसे बड़ी ईदगाह है। इन दोनों जगहों के मेन गेट एक साथ ही हैं।
ब्लास्ट मेन गेट्स के करीब ही हुआ। यहां लोग अंदर जाने के लिए खड़े थे। हमले के वक्त इस ईदगाह में 3 लाख से अधिक लोग मौजूद थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों की भीड़ के बीच मोटोवोल कॉकटेल बम फेंका गया। इन्फॉर्मेशन मिनिस्टर हसनउल हक के मुताबिक, बम वहां मौजूद पुलिस टीम के बीच फेंका गया।
बांग्लादेश के जर्नलिस्ट अफजल-उर-रहमान के मुुताबिक, इस मस्जिद पर ईद की नमाज के लिए जो भीड़ जुटती है। वो बांग्लादेश में सबसे ज्यादा होती है। रहमान के मुताबिक, यह आतंकी हमला है और इसके पीछे लोकल ग्रुप ही हैं।
0 comments:
Post a Comment