नई दिल्ली. IIT में एडमिशंस के लिए होने वाली ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड- 2016 का रिजल्ट रविवार को घोषित कर दिया गया। इसमें जयपुर के अमन बंसल ने टॉप किया है।
यमुना नगर के भावेश धींगरा दूसरी और जयपुर के कुणाल गोयल तीसरी पोजिशन पर हैं। वहीं, कोटा की रिया सिंह लड़कियों में टॉपर हैं। उन्हें 133th रैकिंग मिली है।
जेईई एडवांस्ड के लिए 22 मई को 1.47 लाख स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे। इनमें से 36566 स्टूडेंट्स ने क्वालिफाई किया है। इनमें लड़कियों की संख्या 4570 है।चार नए IITs के चलते इस बार जेईई के तहत 10575 सीटों पर एडमिशन हो सकता है। पिछले साल 10006 सीटें थीं।
अमन बंसल को 372 मार्क्स मिले हैं। उन्हें फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स में 124-124 नंबर मिले हैं। 36566 स्टूडेंट्स में से 4923 IITs के प्रिपरेटरी प्रोग्राम में जाएंगे। ओबीसी कैटेगरी में विजयवाड़ा के दुगानी जीवितेश टॉपर हैं।
नवी मुंबई के चिन्मय अवाले ने एससी कैटेगरी में, चैतन्य नाइक ने एसटी कैटेगरी में और गुंटूर के हरिप्रसाद ने फिजिकली डिसएबल्ड कैटेगरी में टॉप किया है।
IITs के सात जोन में से सबसे ज्यादा बॉम्बे जोन से 8810 स्टूडेंट्स ने क्वालिफाई किया है। मद्रास से 6702, दिल्ली से 5941 स्टूडेंट्स सिलेक्ट हुए हैं। रिजल्ट http://www.jeeadv.ac.in/ जाकर देख सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment