उज्जैन। केंद्रीय मंत्री उमा भारती के तेवर बुधवार को बदले-से नजर आए। कहा, सिंहस्थ के दौरान 20 व 21 मई को इतनी भीड़ आई कि पहले किसी कुंभ में देखने को नहीं मिली।
प्राकृतिक आपदा को छोड़ कोई दुर्घटना नहीं हुई। इसके लिए पुलिस व प्रशासन की पीठ ठोकनी चाहिए। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी इसके लिए बधाई के पात्र हैं।
ऐसा कहा जाता है कि सिंहस्थ के बाद मुख्यमंत्री बदल जाता है पर वे सिंहस्थ के बाद भी बने रहेंगे, उन्होंने कई भ्रम तोड़े हैं। यह भ्रम भी टूटेगा। धार्मिक यात्रा पर आईं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बुधवार को रामघाट पर शिप्रा में स्नान कर महाकाल दर्शन किए और चिंतामन गणेश में पूजा अर्चना की। यहां उन्होंने हवन भी किया।
सर्किट हाउस पर मीडिया से कहा शिवराजसिंह चौहान ने सरकार बनाने के मामले में मिथक तोड़े हैं। अमूमन उमा भारती के तेवर प्रदेश सरकार के खिलाफ ही रहते हैं पर इस बार उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान की दिल खोलकर तारीफ कर कई राजनीतिक सवाल खड़े कर दिए हैं।
अपने आने का कारण भी साफ किया और कहा ललिता माई को बहुत मानती हैं। उनकी इच्छा महाकाल दर्शन करने की थी। इसीलिए खासतौर से आईं।
0 comments:
Post a Comment