कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के पूर्व स्पीकर बलराम जाखड़ का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। उनके बेटे सुनील जाखड़ ने बताया कि उनका निधन आज सुबह करीब सात बजे अपने आवास पर हुआ। उनके अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को पंजाब के अबोहर ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव पंचकोशी में होगा।
23 अगस्त, 1923 को पंजाब राज्य के फिरोजपुर जिले में पंचकोसी गांव में जन्मे डॉ. बलराम जाखड़ को लगातार दो बार सर्वसम्मति से लोकसभा स्पीकर चुने जाने के लिए याद किया जाता है। वह एक किसान से राजनीतिज्ञ बने थे। वह सातवीं लोकसभा में निर्वाचन के तुरंत बाद लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुने गए थे। डॉ. जाखड़ को अंग्रेजी, संस्कृत, हिन्दी, उर्दू और पंजाबी का गहन ज्ञान था।
0 comments:
Post a Comment