पंजाब के पठानकोट से किराए पर ली गई एक कार गायब हो गई है और उसका चालक मृत पाया गया है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को इस संदर्भ में अलर्ट जारी किया।
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि गायब अल्टो कार सफेद रंग की है। उस कार पर हिमाचल प्रदेश का नंबर लगा हुआ है। उस कार का नंबर एचपी 0वन डी 2440 है। उस कार को तीन लोगों ने किराए पर लिया था।
चालक का नाम विजय कुमार है और वह कांगड़ा के गग्गल का रहने वाला है। उसका शव कांगड़ा में काल्ता पुल के पास 20 जनवरी को मिला था। पठानकोट एयर फोर्स बेस पर आतंकी हमले और गणतंत्र दिवस को देखते हुए दिल्ली समेत कई राज्यों में सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं।
0 comments:
Post a Comment