....

बाजीराव निकले रॉयल परेड में, फैन्स से बोले,'क्यों खां भोपाल कैसे हो?'

भोपाल। किसी फिल्म के प्रमोशन का ऐसा अनूठा तरीका भोपाल ने पहली बार देखा! रणवीर सिंह रॉयल परेड के रूप में लोगों से मुखातिब हुए। वे अपनी फिल्म के किरदार के हूबहू बाजीराव बनकर सामने आए। गाजे-बाजे की धुनों पर चलते उनके जुलूस को लोग उत्साह और हैरानी से देख रहे थे।
बॉलीवुड में अपनी विविधताओं भरी फिल्म शैली के लिए पहचाने जाने वाले संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी का प्रमोशन शनिवार को डीबी सिटी में हुआ। यहां फिल्म का गाना 'मल्हारी' लॉन्च किया गया। रणवीर की एक झलक पाने और प्रचार का यह अनूठा तरीका देखने सैकड़ों की संख्या में लोग डीबी सिटी जा पहुंचे। देखते ही देखते वहां हुजूम-सा उमड़ पड़ा। रणवीर जैसे ही परेड के लिए बाहर निकले, तो फैन्स उन्हें देखकर बाजीराव-बाजीराव कहकर चिल्लाने लगे। इस पर रणवीर ने कहा,'क्यों खां भोपाल कैसे हो, क्या हो रिया!'
रणवीर फिर बोले, मैं भोपाल के खूबसूरत लोगों के बीच आया।' इसके बाद रणवीर ने बाजीराव का डायलॉग सुनाया,'बाजीराव ने मस्तानी से मोहब्बत की।...चीते की चाल, बाज की नजर और बाजीराव की तलवार कभी संदेह नहीं कर सकते। वह कभी भी मात दे सकती है। लीला जैसी कोई नहीं, लेकिन बाजीराव ने तो मस्तानी से मोहब्बत की है, दोस्तों! आपकी कसम खाकर कहता हूं मैंने और टीम ने इस फिल्म में पूरी जान लगा दी अब 18 दिसंबर को आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए।'
क्योंकि मल्हार एक विजयी गीत है इसलिए इसकी लॉन्चिंग भी विजयी अंदाज में की गई। तरीका अनोखा रखा गया। रणवीर अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ रॉयल परेड में कार्यक्रम स्थल पर आए। बाजीराव के साथ भोपाल की 8 मस्तानी थीं। यह नजारा देखने लायक था। बाजीराव के प्रमोशन के लिए ऐसी रॉयल परेड पहली बार सिर्फ भोपाल में की गई। रणवीर ने न सिर्फ मल्हार गाने को लॉन्च किया, बल्कि इस पर लाइव परफार्म भी किया।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment