....

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दया भाभी शादी के बंधन में बंधी

मुंबई. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दया भाभी उर्फ टीवी एक्ट्रेस दिशा वाकाणी शादी के बंधन में बंध गई हैं। 24 नवंबर को उनकी शादी मुंबई बेस्ड चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर परीहा से हुई। मुहूर्त सुबह 11 बजे का था।
दूल्हा बने मयूर बरात लेकर दिशा के द्वार पर पहुंचे और दिशा की बड़ी बहन खुशाली और बाकी फैमिली मेंबर्स ने उनका स्वागत किया। शादी के दौरान सिर्फ दिशा और मयूर के फैमिली मेबर्स और रिश्तेदार ही मौजूद रहे।

'दिशा की शादी में उनके शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी भी मौजूद रहे। 
 " दिशा की शादी एक इमोशनल अफेयर था। काफी वक्त से हम उनकी शादी पर डिस्कस करते थे और आज वह दिन आ गया।लड़का चार्टर्ड अकाउंटेंट है और बहुत ही सिंपल है। दिशा को दुल्हन के रूप में देखकर बहुत अच्छा लगा। शो में वो शादीशुदा हैं, लेकिन आज रियल लाइफ में भी 


उनकी शादी हो गई। बहुत खुश हूं। इस नए कपल के सिर पर मेरा आशीर्वाद हमेशा रहेगा।"

बता दें कि दिशा वाकाणी को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दया भाभी के किरदार से इतनी पॉपुलैरिटी मिली कि 
आज लोग उन्हें उनके असली नाम की जगह ऑनस्क्रीन नाम से ही ज्यादा जानते हैं।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment