....

क्या कमजोर रही है शाहरुख खान की इंग्लिश?

मुंबई. सुपरस्टार शाहरुख खान 50 साल के हो गए हैं। 2 नवंबर 1965 को उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता मीर ताज मोहम्मद खान पेशावर, ब्रिटिश इंडिया (अब पाकिस्तान) में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और उनकी मां लतीफ फातिमा सीनियर गवर्नमेंट इंजीनियर की बेटी थीं। 1959 में मीर ताज मोहम्मद खान और लतीफ फातिमा की शादी हुई थी। शाहरुख की एक बड़ी बहन भी है, जिसका नाम शहनाज लालारुख खान है। 1991 में शाहरुख ने गौरी से शादी की और अब वे तीन बच्चों (आर्यन, सुहाना और अबराम) के पिता है।

क्या शाहरुख खान की अंग्रेजी कमजोर थी? यह सवाल उठाता है, उनका वह एडमिशन फॉर्म, जो कई मीडिया वेबसाइट्स पर उपलब्ध है। यह फॉर्म उन्होंने हंसराज कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से इकोनॉमिक्स से बीए करने के लिए भरा था, जिसमें उन्होंने अपने 12वीं क्लास के मार्क्स भरे हैं। इन मार्क्स को ध्यान से देखें तो एकमात्र अंग्रेजी में उन्हें 100 में से 51 नंबर मिले हैं, जबकि बाक़ी सब्जेक्ट्स में 75 से ज्यादा मार्क्स हैं।

शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। उन्होंने 1988 में लेख टंडन के शो 'दरिया दिल' की शूटिंग शुरू कर दी थी। हालांकि, किसी कारण प्रोडक्शन में देरी हो गई और 1989 का पॉपुलर शो 'फौजी' शाहरुख का पहला टीवी सीरियल बना। इसके बाद शाहरुख ने 'सर्कस' (1989-90) और 'इडियट' (1989) में काम किया। 1991 में उन्हें पहला ब्रेक दिया हेमा मालिनी ने अपनी फिल्म 'दिल आशना है' में, लेकिन इससे पहले उनकी फिल्म 'दीवाना' रिलीज हुई, जिसे उनकी डेब्यू फिल्म माना जाता है।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment