लखनऊ। यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान भी अब दादरी कांड के मामले में अब कूद पडे हैं। इस मामले में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र जाने की धमकी दी है। आजम का कहना है कि उनके पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है।
दादरी कांड पर आजम खान ने कहा कि बाबरी मस्जिद कांड के बाद जो हुआ,सबको पता है। भाजपा को इसका फायदा हुआ। 6 दिसंबर की घटना के बाद मुजफ्फरनगर से इनको फायदा मिला और इसलिए बिहार चुनाव से पहले इस आग को लगाने की तैयारी है।
केंद्र सरकार की भूमिका नकारात्मक...
गोमांस को लेकर चुनौती दे रहे आजम खान ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की साजिश हो रही है। इसके साथ ही मुसलमानों के अधिकारों का हनन हो रहा है। मंत्री के अनुसार दादरी मामले में केंद्र सरकार की भूमिका नकारात्मक हो गई है।
आजम ने कहा कि दुनिया के सामने वे इस तस्वीर को लाएंगे। इससे पहले आजम ने बयान दिया था कि कथित गोभक्तों में यदि हिम्मत है तो वे जाकर बीफ परोसने वाले होटलों को वैसे ही तोड दें जैसे बाबरी मस्जिद को तोडा था। आजम ने कहा कि मोदी जी गुलाबी क्रांति का नारा देकर खामोश हैं। हम कह रहे हैं कि आप अपने कार्यकर्ताओं को रोकिए। इस मुद्दे को हम यूएनओ तक ले जाना चाहते हैं। केवल दादरी नहीं पूरे मामलों को लेकर जाएंगे, वो दुनिया के ठेकेदार बनते हैं न। आजम ने कहा कि रेड कार्पेट तो हिटलर को भी मिला था।
गोमांस बिकता है 5 सितारा होटलों में...
आजम ने कहाकि काटजू ने एक नहीं कई बार कहा है कि मैंने गोमांस खाया है। 5 सितारा होटलों में गोमांस बिकता है,तो लाइसेंस कौन दे रहा है, सरकार ही तो दे रही है। तो अगर खाने वाले का जुर्म है तो जहां परोसा जा रहा है उसका भी उतना जुर्म है। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश... उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश की जा रही है। राजनाथ हिंदुओं के गृह मंत्री नहीं हैं। वो देश के हैं, इस तरह के बयान न दें। हम दादरी नहीं गए क्योंकि हम जानते हैं कि हमारे जाने से संगीत सोम जैसे लोगों को मौका मिलेगा और मासूम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पडेगा।

0 comments:
Post a Comment