राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को गैंगरेप की वारदात ने शर्मसार किया
है। दिल्ली के अमन विहार में मॉर्निंग वॉक पर गई एक नाबालिग लड़की को अगवा
कर उसके साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। जानकारी के अनुसार, अमन विहार में
11वीं की एक छात्रा मॉर्निंग वॉक पर गई थी। किडनैप करने के बाद उससे
गैंगरेप को अंजाम दिया गया। इस मामले से जुड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार
कर लिया गया है।
पीड़ित का अपहरण करने के बाद आरोपी मोहम्मद और नौशाद उसे अपने घर ले गए और गैंगरेप किया। पड़ोसियों ने शक होने पर पीड़ित को वहां से छुड़ाया। पड़ोसियों ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद उनकी पिटाई की और फिर उनके आधे बाल मुंडवा दिए। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के आधे बाल काट दिए और पूरे मोहल्ले में घुमाया। इसके बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:
Post a Comment