नई दिल्ली. भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने वनडे कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर को लोकप्रियता के
मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर उनके
फैन्स की संख्या 8 मिलियन यानी 80 लाख पर पहुंच गई है।
सचिन-धोनी को पीछे छोड़ा
विराट के ट्विटर पर 80 लाख प्रशंसक हो गए हैं। वहीं, सचिन के प्रशंसकों की संख्या 77.3 लाख है, जबकि वनडे कप्तान धोनी के प्रशंसकों की संख्या अभी पूरी 50 लाख भी नहीं पहुंची है। उनके 4.52 मिलियन यानी करीब 45 लाख 20 हजार फॉलोअर्स हैं। विराट ने इसकी खुशी ट्विटर पर शेयर भी की। उन्होंने ट्वीट किया, “ 80 लाख प्रशंसक। मैं बहुत ही खुश हूं और इस प्यार के लिए सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं।”

श्रीलंका के खिलाफ उसी की जमीन पर 22 साल बाद टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत
दिलाने वाले युवा कप्तान विराट की लोकप्रियता पिछले कुछ सालों में जबरदस्त
तरीके से बढ़ी है। वो हाल ही में आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी नंबर वन
बैट्समैन बन गए हैं।
0 comments:
Post a Comment