....

यंग टाइग्रेसेज की तैयारी परखने का मौका, उज्बेकिस्तान के खिलाफ उतरेगी भारतीय टीम

 भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम आज 27 अगस्त को ताशकंद में उज्बेकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले में उतरेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला उज्बेकिस्तान के UFA नेशनल फुटबॉल सेंटर में खेला जाएगा। इसके बाद 30 अगस्त को दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। दोनों मुकाबले बंद दरवाजों के पीछे खेले जाएंगे।






मुख्य कोच जोआकिम एलेक्जेंडरसन ने इस सीरीज के लिए 23 सदस्यीय टीम चुनी है। भारतीय टीम ने इन मुकाबलों की तैयारी के लिए 16 जुलाई से बेंगलुरु में प्रशिक्षण शिविर लगाया था। उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को परखने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

इन मैत्री मुकाबलों का मुख्य उद्देश्य आगामी AFC U-17 महिला एशियन कप चीन 2027 क्वालीफायर की तैयारी करना है। क्वालीफायर मुकाबले 5 से 11 अक्टूबर तक मलेशिया के कुआलालंपुर में खेले जाएंगे। भारत को ग्रुप ई में मेजबान मलेशिया के साथ इराक और सीरिया के साथ रखा गया है।

उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो मुकाबलों से भारतीय खिलाड़ियों को मजबूत अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अनुभव हासिल करने और टीम संयोजन को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। टीम की नजर इन मुकाबलों के जरिए अपनी कमियों को दूर करने और आगामी क्वालीफायर के लिए मजबूत तैयारी करने पर होगी।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment