....

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाना महंत नृत्य गोपाल दास का हालचाल

  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाना महंत नृत्य गोपाल दास का हालचाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भेंट कर उनका हालचाल लिया।




महंत को सांस लेने में तकलीफ और संक्रमण की शिकायत पर 29 जून को भर्ती कराया गया था, जिनको एक-दो दिन में छुट्टी मिल सकती है। महंत नृत्य गोपाल दास   राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। उन्होंने भूमि पूजन, राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मौजूद रहकर प्रमुख योगदान दिया।

मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने महंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी उनकी हेल्थ का अपडेट लिया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी कंडीशन की लगातार निगरानी की जा रही है और इंफेक्शन कंट्रोल में है। उनका पांच दिन से आईसीयू में इलाज चल रहा है। गुरुवार को मेदांता ने मेडिकल बुलिटेन जारी कर उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया।

सांस लेने में तकलीफ और संक्रमण की शिकायत के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए   राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उन्हें अगले दो-तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment