....

मुरैना में निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से हादसा

 मुरैना में निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से हादसा

मध्य प्रदेश के मुरैना में निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से सोमवार (9 फरवरी) को बड़ा हादसा हो गया. घटना में प्रसाद ग्रहण कर रहीं तीन बच्चियों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि प्रसाद वितरण कर रहे पति-पत्नी सहित पांच लोग घायल हो गए.



ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस प्रशासन को दी. ग्रामीणों ने मलबे से मृतक व घायलों को बाहर निकाला, सभी को कैलारस अस्पताल पहुंचाया. दरअसल, ये घटना कैलारस थाना क्षेत्रान्तर्गत एहरोली गांव के चामड़ माता मंदिर की बताई जा रही है, जहां सोमवार को अष्टमी के दिन मुंगावली निवासी सतीश गौड़ अपनी पत्नी व बच्ची के साथ गृहग्राम एहरोली के मंदिर पूजा करने गए थे. मंदिर में प्रसाद वितरण के दौरान निर्माणाधीन छत गिर गई. 


5 बच्चियों का इलाज जारी 

मृतक तीन बच्चियों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. कैलारस चिकित्सालय में सामान्य घायल दो बच्चियों इलाज किया जा रहा है. वहीं गंभीर घायल सतीश और उनकी पत्नी सहित 5 बच्चियों को इलाज के लिए मुरैना लाया गया है.


गंभीर घायल को ग्वालियर किया रैफर

वहीं एक गंभीर रूप से घायल बच्ची को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है.  घटना को लेकर प्रशासन ने कहा है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक पंकज उपाध्याय पहुंचे मौके पर और चिकित्सकों से बेहतर इलाज का अनुरोध किया.

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment