....

बॉर्डर 2 की सुनामी के बीच सनी देओल की लाहौर की रिलीज डेट कन्फर्म

 बॉर्डर 2 की सुनामी के बीच सनी देओल की लाहौर की रिलीज डेट कन्फर्म

आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी अपकमिंग पीरियड ड्रामा लाहौर 1947 की थिएट्रिकल रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है. ये फिल्म इंडिपेंडेंस डे वीक के दौरान 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये फिल्म पहली बार सनी देओल, निर्देशक राजकुमार संतोषी और निर्माता आमिर खान को एक साथ ला रही है.



धर्मेंद्र की फेवरेट स्क्रिप्ट

ऐसे में इस बारे में बात करते हुए आमिर खान ने कहा है , “ये धरमजी की सबसे पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी और मुझे बेहद खुशी होती अगर वो ये फिल्म देख पाते."


लाहौर 1947 में सनी देओल, शबाना आज़मी, प्रीति ज़िंटा और करण देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं. हालिया ब्लॉकबस्टर सफलताओं के बाद ये सनी देओल की अगली फिल्म है. फिल्म में प्रीति जिंटा और सनी देओल की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी.


बता दें कि सनी देओल इन दिनों फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आ रहे हैं. सनी देओल की इस फिल्म को बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म में वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स हैं. फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. 


बॉर्डर 2 से पहले सनी देओल को जाट, गदर 2 जैसी फिल्मों में देखा गया था. गदर 2 ने भी धमाका कर दिया था. फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई की थी.  गदर 2 के बाद सनी देओल के करियर ने छलांग लगाई. सनी के हाथ में कई शानदार प्रोजेक्ट्स हैं. लाहौर 1947 के अलावा वो फिल्म गबरू, इक्का, रामायण: पार्ट 1 और पार्ट 2 में दिखेंगे. रामायण में वो हनुमान के किरादर में नजर आएंगे. रामायण का पहला पार्ट पोस्ट प्रोडक्शन में हैं. फिल्म का फर्स्ट टीजर भी रिलीज हो गया हैं. हालांकि, अभी एक्टर्स के लुक रिवील नहीं हुए हैं. 

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment