सनी देओल की 'बॉर्डर 2' 9वें दिन भी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड
सनी देओल स्टारर की ‘बॉर्डर 2’ की दहाड़ तेज होती जा रही है. सिनेमाघरों में दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जरा भी थमने के मूड में नहीं दिख रही है. रिलीज के 8वें दिन डबल डिजिट में कमाई कर चुकी इस वॉर ड्रामा की कमाई में 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को तेजी आने की उम्मीद है.
'बॉर्डर 2' की 8 दिनों की कितनी रही कमाई?
'बॉर्डर 2' ने रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन इस फिल्म ने 36.5 करोड़ जुटाए और फिर तीसरे दिन इसने 54.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया.
चौथे दिन सनी देओल की फिल्म ने 59 करोड़ कमाए और पांचवें दिन का कलेक्सन 20 करोड़ रुपये रहा.
छठे दिन 'बॉर्डर 2' ने 13 करोड़ रुपये और सातवें दिन 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया और इसी के साथ इसके पहले हफ्ते की कमाई 224.25 करोड़ रुपये रही.
8वें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ की कमाई की.
'बॉर्डर 2' का 9वें दिन का कलेक्शन (Border 2 Box Office Day 9)
ट्रेड आंकड़ें देने वाली वेबसाइट सैकनिक (Sacnilk) के मुताबिक दूसरे शनिवार को फिल्म ने शाम 8 बजे तक 13.21 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसकी कमाई में रात तक जबरदस्त तेजी आने की पूरी उम्मीद है. ट्रेंड को देखते हुए ये फिल्म रात के शोज मे ज्यादा कमाई कर रही है ऐसे में रात 10.30 बजे तक इसके दूसरे शनिवार को बंपर कलेक्शन करने की उम्मीद की जा रही है

0 comments:
Post a Comment