मध्य प्रदेश को जल्द मिलेंगे 8 नएIAS,डीओपीटी ने 24 बैच के 179 अफसरों को आवंटित किए कैडर
मप्र मूल के 7 IASको मिले दूसरे राज्य
भोपाल। मध्य प्रदेश को जल्दी ही 8 नए आईएएस मिलेंगे। इनमें 3 अधिकारी मप्र मूल के ही हैं,जबकि यहां के 7 अधिकारियों को दूसरे राज्यों में पदस्थ किया गया है।
ये आठ अफसर आएंगे मप्र
दरअसल,केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने वर्ष 2024 में चयनित 179 आईएएस अफसरों को मंगलवार को कैडर आवंटित किए।
इनमें आठ अधिकारियों को मध्य प्रदेश कैडर आवंटित हुआ। इनमें तीन अधिकारी आयुषी बंसल,श्लोक वाइकर व शैलेंद्र चौधरी शामिल हैं। इनके अलावा, उप्र निवासी आशी शर्मा,यहीं की सौम्या मिश्रा,महाराष्ट्र निवासी महादेव अग्रवाल व खोट पुष्पराज नानासाहेब तथा उत्तराखंड की शिल्पा चौहान को भी मप्र कैडर हासिल हुआ।
इन 7 अफसरों को नहीं मिला गृह राज्य
2024 बैच में ही चयनित मप्र मूल के सात अधिकारियों को अन्य राज्यों का कैडर मिला। इनमें रोमिल द्विवेदी को पश्चिम बंगाल, अभि जैन को सिक्किम,मुस्कान श्रीवास्तव को हरियाणा, अभिषेक शर्मा को एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश,गोवा,मिजोरम व केंद्र शासित अन्य) अवधिजा गुप्ता को गुजरात,फरखांडा कुरैशी को बिहार व खुशी कनेरिया को असम व मेघालय राज्य कैडर दिया गया।
कैडर आवंटन के लिए बने 5 जोन
भारतीय सेवा के अधिकारियों को कैडर आवंटन जोन आधारित है। इसके लिए देश का पांच जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में सामान्य व आरक्षण आधार पर कैडर अलॉट किया जाता है। चयनित अधिकारियों से उनके पसंद के राज्य के नाम भी मांगे जाते हैं लेकिन जोन आधारित आवंटन में चयनित अधिकारी की यूपीएससी परीक्षा में मिले प्राप्तांकों को भी आधार बनाया जाता है।
नहीं हो सकी मंशा पूरी
मप्र सहकारिता विभाग में संयुक्त संचालक भोपाल के.के. द्विवेदी के पुत्र रोमिल द्विवेदी मप्र कैडर चाहते थे,लेकिन प्रावीण्य सूची के आधार पर उन्हें पांचवे जोन में पश्चिम बंगाल कैडर मिला। इसी तरह,मप्र मूल की अभि जैन,मुस्कान श्रीवास्तव,अभिषेक शर्मा व अन्य भी गृह राज्य नहीं पा सके।
.......................
मध्य प्रदेश को मिले 8 नए IAS
क्रमांक अधिकारी का नाम मूल राज्य आवंटित कैडर
1 आयुषी बंसल मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश
2 श्लोक वाइकर मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश
3 शैलेंद्र चौधरी मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश
4 आशी शर्मा उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश
5 सौम्या मिश्रा उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश
6 महादेव अग्रवाल महाराष्ट्र मध्य प्रदेश
7 खोट पुष्पराज नानासाहेब महाराष्ट्र मध्य प्रदेश
8 शिल्पा चौहान उत्तराखंड मध्य प्रदेश
.........................................
मप्र मूल के जिन 7 अफसरों को मिला बाहरी कैडर
क्रमांक अधिकारी का नाम मूल राज्य आवंटित कैडर
1 रोमिल द्विवेदी मध्य प्रदेश पश्चिम बंगाल
2 अभि जैन मध्य प्रदेश सिक्किम
3 मुस्कान श्रीवास्तव मध्य प्रदेश हरियाणा
4 अभिषेक शर्मा मध्य प्रदेश एजीएमयूटी
5 अवधिजा गुप्ता मध्य प्रदेश गुजरात
6 फरखांदा कुरैशी मध्य प्रदेश बिहार
7 खुशी कनेरिया मध्य प्रदेश असम–मेघालय

0 comments:
Post a Comment