....

MP : भोपाल- ग्वालियर समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

 


भोपाल : उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में सोमवार-मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। इसी क्रम में मकर संक्रांति के दिन प्रदेश में सबसे कम 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। 

भोपाल, सीहोर, रतलाम एवं शाजापुर में शीतलहर चली। 23 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। सतना, मैहर, रीवा, सीधी, सिगरौली, राजगढ़, पन्ना और छतरपुर में मध्यम से घना कोहरा रहा। प्रदेश में सबसे कम 50 मीटर दृश्यता सतना में दर्ज की गई। दिन का सबसे कम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबलपुर में रहा।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक बार फिर विपरीत दिशाओं के सम्मिलन की स्थिति बनने लगी है। इस वजह से बुधवार से प्रदेश में फिर बादल छा सकते हैं। साथ ही ग्वालियर, चंबल, सागर एवं भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को हवाओं का रुख फिर बदल गया है। वर्तमान में निचले स्तर पर पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जबकि ऊपर के स्तर पर पश्चिमी हवाएं आ रही हैं।

हवाओं के साथ नमी भी आने के कारण बुधवार को बादल छा सकते हैं। साथ ही ग्वालियर, चंबल, सागर एवं भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। इस दौरान रात के तापमान में बढ़ोतरी भी होगी।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment