....

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है माटी के वीर पदयात्रा

 भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है माटी के वीर पदयात्रा

छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्र जशपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर माटी के वीर पदयात्रा निकाली जा रही है। इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। इस पदयात्रा का आयोजन माई भारत वॉलंटियर्स द्वारा किया जा रहा है।


7 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवा भाग ले रहे हैं। पदयात्रा के उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मंडाविया ने कहा कि देश के युवाओं को खासकर जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेकर विकसित भारत की अवधारणा को साकार करने में अपना योगदान देना चाहिए।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment