....

Microsoft Server Down दुनिया के बैंक से लेकर विमान कंपनियां हुई प्रभावित, भारत में कंपनियों का काम ठप पड़ा

 


नई दिल्ली : 
 शुक्रवार को माइक्रोसाफ्ट के सर्वर ने दुनियाभर की रफ्तार रोक दी। दरअसल, कंपनी में सर्वर में आई खराबी के बाद दुनियाभर के सर्वर ठप हो गए। बैकिंग से लेकर, एयरलाइन और रेलवे जैसी सेवाएं प्रभावित हुई है। साथ ही कई एयरपोर्ट से विमानों का संचालन बंद कर दिया गया।

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने का असर राजस्थान एयरपोर्ट पर देखा जा रहा है। समाचार एजेंसी के अनुसार एयरपोर्ट ने कहा कि हम परिचालन प्रबंधन और देरी को कम करने के लिए एयरलाइंस के साथ सहयोग कर रहे हैं।

माइक्रोसॉफ्ट ने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट कर बताया कि जैसे-जैसे हमारी कार्रवाई आगे बढ़ रही है, अनेक सेवाओं की उपलब्धता में सुधार जारी है।

भारत में हैदराबाद और बेंगलुरु की कंपनियों में वायरल अटैक की खबरें सामने आई है। ब्लू स्‍क्रीन दिखने के बाद सिस्टम को रीस्टार्ट किया जा रहा है। कंपनी ने कर्मचारियों से कहा है कि वे दो घंटे तक सिस्‍टम को बंद रखने के लिए कहा है।मारुति और सुजुकी में भी माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने से कामकाज बंद हो गया है।

लैप्‍टाप और कंप्‍यूटर की स्‍क्रीन नीली पड़ने के बाद ये स्‍टार्ट नहीं हो पा रहे हैं। विस्‍तारा एयरलाइन ने एक्‍स पर पोस्ट कर कहा कि ‘हमारे सेवा प्रदाता की ओर से वैश्विक खराबी के कारण हम तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हम समस्या को जल्द से जल्द हल करने के लिए उनके साथ काम कर रहे हैं।

’जानकारी के अनुसार, इंडिगो और अकासा एयरलाइन की सेवाएं भी प्रभावित हुई है। स्पाइसजेट ने आधिकारिक तौर पर सर्वर में खराबी की पुष्टि की है। विमान सेवा कंपनी ने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट कर कहा है। ‘

हम वर्तमान में अपने सेवा प्रदाता के साथ तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिससे बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग कार्यात्मकताओं को प्रबंधित करने सहित ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।’

ब्रिटेन में रेल सेवा में आई तकनीकी दिक्‍कत दिल्‍ली एयरपोर्ट पर विमान सेवा भी प्रभावित स्काई न्यूज पर खबरों का प्रसारण हुआ बंद दुनियाभर के स्‍टॉक एक्‍सचेंज पर भी प्रभावित एटीएम सेवाओं पर भी इसका असर हुआ है इधर, भारत सरकार भी एक्शन में आ गई है।

 आईटी मंत्रालय ने माइक्रोसाॅफट से संपर्क किया है। इधर ग्लोबल सर्वर डाउन होने के बाद ऑस्ट्रेलिया सरकार ने बड़ी बैठक बुलाई है। इसके अलावा कुछ देशों में भी इमरजेंसी जैसे हालात बन गए हैं। सर्वर ठप होने के बाद अमेरिका डेल्टा और यूनाइटेड ने अमेरिकी सरकार से देश की सभी फ्लाइट्स को संचालन रोकने के लिए कहा है।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment