....

पर्यावरण संरक्षण के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रदेशभर में पांच करोड़ पौधे रोपने जा रही है - डॉ. मोहन यादव

 भोपाल : सोमवार, जुलाई 1, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का हर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं को एक


पेड़ लगाने का आह्वान किया है, इस अभियान का पर्यावरण संरक्षण में विशेष योगदान होगा। मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में साढ़े पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें इंदौर में 51 लाख और भोपाल में 12 लाख पौधे रोपे जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री का ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा।मध्यप्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ता मां के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम को आज मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी 64523 बूथों पर सुना। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में बूथ स्तर पर पौधरोपण किया।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा के बागमुगालिया मिसरोद मंडल के बूथ क्रमांक 302 स्थित विवेकानंद सामुदायिक भवन परिसर में “मन  की बात“ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना और पौधा रोपा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना जिले के पन्ना नगर मंडल के वार्ड क्रमांक 25 के बूथ क्रमांक 211 में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीयजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात“ कार्यक्रम को सुना और पौधरोपण किया। वहीं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भोपाल मध्य विधानसभा के शाहपुरा मंडल के वार्ड क्रमांक 51 के बूथ क्रमांक 240 में “मन की बात“ कार्यक्रम सुनकर पौधरोपण किया।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेश भर में साढ़े पांच करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत भोपाल में 6 जुलाई  को अलग-अलग स्थानों पर एक दिन में 12 लाख पौधे रोपेंगे। वहीं 7 से 14 जुलाई के मध्य इंदौर में 51 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही प्रदेश भर में पौधरोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान जन सहयोग से सफल होगा। आज मन की बात कार्यक्रम में  भी प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर बात की है। केंद्र सरकार के गठन के बाद पहले मन के बात कार्यक्रम को लेकर मैं कार्यक्रम की मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देता हूं। नरेन्द्र मोदी ने जब से प्रधानमंत्री पद का दाइत्व संभाला है, उसके बाद से कई नवाचार किये हैं। विविधताओं से भरे देश को एक साथ लाने और नवाचार के माध्यम से सकारात्मक विचार लाने में मन की बात कार्यक्रम की विशेष भूमिका है। आज हम सबने भी देखा है कि देश के बाहर भी योग कैसा होता है विदेशों में संस्कृत में भी लोग बात करते हैं तो संस्कृत को प्रोत्साहन देने का काम भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाता है।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ जो अभियान का आह्वान किया है, वह मां को सम्मान देने के साथ पर्यावरण संरक्षण में क्रांति लाने का कार्य करेगा। आज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम को सुना है और पौधरोपण भी किया है। मैं प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्तओं का आह्वान करता हूं कि जन सहयोग से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी पौधरोपण करें। इस अभियान में जनता की सहभागिता भी होगी। प्रधानमंत्री के आह्वान पर शुरू हुए ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा। मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए इस अभियान को शुरू करने के लिए मैं प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।


रविवार को मध्यप्रदेश के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में उनके विचारों को सुना। भाजपा के सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर पौधरोपण भी किया है। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, पन्ना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व मंत्री व विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र मिश्रा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम ने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सुना और पौधरोपण किया।


Share on Google Plus

click newsroom

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment