....

भाजपा की ऐतिहासिक जीत और प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर आएंगे प्रस्ताव - भगवानदास सबनानी

 भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 5, 2024/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता को संबोधित किया एवं आगामी 07 जुलाई को प्रातः 11 बजे से आयोजित होने वाली पार्टी


की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक की जानकारी मीडिया से साझा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 163 सीटें जीतकर सरकार बनाई है। वहीं, लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सभी 29 सीटें जीती हैं और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। दोनों ही चुनावों में भाजपा को प्रदेश की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है और कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इस प्रचंड विजय के लिए प्रदेश की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देंगे।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए सबनानी ने बताया कि बैठक में प्रदेश के सभी 6 केंद्रीय मंत्रियों एवं नव निर्वाचित सांसदों का सम्मान किया जाएगा। इस बैठक में देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने तथा मध्यप्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से संगठन के स्तर पर काम किया गया, उसका विश्लेषण प्रस्तुत किया जाएगा। केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार तथा पार्टी संगठन के कार्यों पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा भी की जाएगी।


सबनानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में नवाचार की परंपरा रही है। इसी के अनुरूप प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी अधिकांश कामकाज डिजिटल तकनीक पर ही आधारित होगा। बैठक के लिए प्रतिभागियों का पंजीयन डिजिटली होगा। इसके अलावा बैठक में जो प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए जाएंगे, पीपीटी प्रस्तुतियां होंगी, वो भी डिजिटल ही होंगे।


भगवानदास सबनानी ने बताया कि कार्यसमिति बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी तथा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा करेंगे। उनके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह एवं प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय उपस्थित रहेंगे।


सबनानी ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहली बार प्रदेश के 1099 मंडलों के अध्यक्ष शामिल होंगे। उनके अलावा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद, समस्त विधायक, पार्टी के महापौर, सभी जिलों के अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला महामंत्री, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक, विभाग संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी एवं प्रवक्ता, प्रदेश आईटी व सोशल मीडिया संयोजक, सह संयोजक बैठक में भाग लेंगे।


इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, मीडिया पेनालिस्ट गुंजन चौकसे, शिवम शुक्ला उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

click newsroom

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment