....

लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और संघर्ष को सम्मान देती है भाजपा सरकार - यशपालसिंह सिसौदिया

 भोपाल  : बुधवार, जून 26, 2024/ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसौदिया ने लोकतंत्र सेनानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए की गई घोषणाओं पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ये भाजपा की सरकार है, जो देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोकतंत्र सेनानियों द्वारा किए गए संघर्ष और उनके द्वारा सहन किए गए कष्टों को भलीभांति जानती है, सम्मान देती है। 


प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित लोकतंत्र सेनानियों के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने तथा एयर टैक्सी के किराए में 25 प्रतिशत की छूट दिए जाने की घोषणा की है। इसी के साथ उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों तथा स्वतंत्रता सेनानियों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने एवं अंत्येष्टि के लिए दी जाने वाली राशि 8 हजार से बढ़ाकर 10 हजार किए जाने की घोषणा भी की है, जो स्वागतयोग्य है। 


पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काले धब्बे की तरह है। आपातकाल के दौरान हजारों लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया और यातनाएं भी सहन की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपातकाल के संघर्ष को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की घोषणा की है, जिससे स्कूली बच्चे भी लोकतंत्र के इस काले अध्याय के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Share on Google Plus

click newsroom

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment